Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेनेहे का 81 वर्ष की उम्र में निधन

हमें फॉलो करें हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेनेहे का 81 वर्ष की उम्र में निधन
, शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (16:30 IST)
हॉलीवुड अभिनेता ब्रायन डेनेहे का निधन हो गया। ब्रायन 81 वर्ष के थे। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे जिसके चलते बुधवार रात उनकी निधन हो गया। उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में बढ़िया नाम कमाया था। ब्रायन ने स्टेज प्ले भी किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया।
 
फर्स्ट ब्लड, कोकून, डेथ ऑफ ए सेल्समैन जैसी फिल्मों में नजर आए ब्रायन के निधन की खबर उनकी बेटी और अभिनेत्री ने दी। 
इस बात की जानकारी उनकी छोटी बेटी और अभिनेत्री एलिजाबेथ डेनेहे ने दी है। 
 
एलिजाबेथ ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ट्वीट कर ये भी साफ किया कि ब्रायन की मौत प्राकृतिक था। कोविड 19 की वजह से उनका निधन नहीं हुआ है।
 
tweet-
 
एलिजाबेथ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारी मन के साथ हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे पिता, ब्रायन का निधन कल रात प्राकृतिक कारणों से हुआ था, न कि कोवि़ड से संबंधित। जीवन से बड़ा, एक गलती के लिए उदार, एक गर्व और समर्पित पिता और दादा, वह अपनी पत्नी जेनिफर, परिवार और कई दोस्तों द्वारा याद किए जाएंगे।'
 
ब्रायन डेनेहे ने अपने करियर में दो टोनी अवॉर्ड्स और एक ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। इसके साथ ही उन्हें 6 एमी अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट भी किया जा चुका है। उन्होंने साल 2010 में अमेरिकन थिएटर हॉल ऑफ फेम की शुरुआत की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाभारत में कृष्णा के रोल के लिए हुए थे 55 लोगों के स्क्रीन टेस्ट, इस वजह से नीतीश भारद्वाज को मिला यह किरदार