एआर रहमान के बाद उनके ग्रुप की गिटारिस्ट ने भी किया पति से अलग होने का ऐलान, यूजर्स लगा रहे अलग-अलग कयास

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 नवंबर 2024 (15:43 IST)
ऑस्कर विनर मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया है। रहमान और सायरा ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म कर दिया है। वहीं अब एआर रहमान के ग्रुप की बेसिस्ट मोहिनी डे ने भी अपने ‍पति से अलग होने की घोषणा की है। 
 
मोहिनी डे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पति मार्क हार्टसच से अलग होने की जानकारी दी। मोहिनी की घोषणा एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने के कुछ घंटे बात ही आई है, जिसके बाद से यूजर्स कई तरह के कयास भी लगाने लगे हैं।
 
मोहिनी डे ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा, 'भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला अपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों ने फैसला किया है क्योंकि दोनों ही लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। आपसी सहमति से अलग होना ही आगे बढ़ने का अच्छा तरीका है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohini Dey (@dey_bass)

उन्होंने आगे लिखा, हम अभी भी कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करेंगे। जिसमें मामोही और मोहिनी डे ग्रुप शामिल है। हमें हमेशा साथ मिलकर काम करने पर गर्व है और यह जल्द ही रुकने वाला नहीं है। सबसे बड़ी चीज जो हम कामना करना चाहते हैं वह है प्यार दुनिया में हर किसी के लिए। 
 
29 साल की मोहिनी डे कोलकाता की रहने वाली हैं। वह एक बैस प्लेयर है। उन्होंने एआर रहमान के साथ दुनिभार में 40 से ज्यादा शोज किए हैं और अगस्त 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऐश्वर्या राय का फोन कॉल आते ही घबरा जाते हैं अभिषेक बच्चन! बताई वजह

उर्वशी रौटेला ने जीता था मिस यूनिवर्स इंडिया 2012 का ताज, लेकिन सुष्मिता सेन ने कर दिया बाहर!

जॉली एलएलबी 3 में दिखेगी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बिहार दिवस पर जानें कैसे आमिर खान ने देशभर में लिट्टी चोखा को बनाया पॉपुलर!

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव और द बकिंघम मर्डर्स की असफलता पर एकता कपूर ने जताई निराशा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख