बॉक्स ऑफिस पर होगी रितिक रोशन और रणबीर कपूर की टक्कर

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (14:08 IST)
बॉलीवुड में इन दिनों रिलीज डेट अनाउंसमेंट का मौसक चल रहा है। खास तारीखों पर कब्जा जमाने की कोशिश है। कोविड के कारण रिलीज शेड्यूल गड़बड़ हो गया था इसलिए बड़ी फिल्मों के निर्माता खास तारीखों पर अपनी फिल्में रिलीज करना चाहते हैं। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा जैसी बड़ी फिल्म को रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। 
 
हाल ही में लव रंजन ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी दिखेंगे।
 
लव रंजन की यह अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 26 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। मेकर्स ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर एक ब्रेकअप एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। स्पेन यात्रा के दौरान रणबीर को श्रद्धा से प्यार हो जाता है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे।
 
इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म को गुलशन कुमार व भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
 
गौरतलब है कि इसी दिन रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भी रिलीज होने वाली है। यह एक बड़ी फिल्म है। रितिक और रणबीर कपूर दोनों ही बड़े सितारे हैं। यदि दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होती है तो धमाका तय मानिए। बाजी कौन जीतेगा, ये उसी दिन पता चलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हिट गानों से किया है सभी को थिरकने पर मजबूर

64 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं सुनील शेट्टी, यह है एक्टर की फिटनेस का राज

फूलों की साड़ी पहन जाह्नवी कपूर बनीं परम सुंदरी, दिलकश अदाओं से जीता फैंस का दिल

कौन बनेगा करोड़पति के 16 सीजन में खिलाड़ियों ने कितने करोड़ किए अपने नाम

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर अमित जानी को मिली जान से मारने की धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख