'हम दो हमारे बारह' के पोस्टर पर मचा बवाल, अन्नू कपूर ने दी सफाई

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (12:20 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर बढ़ती आबादी के विषय पर एक फिल्म 'हम दो हमारे बारह' लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। लेकिन फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद ही विवाद शुरू हो गया है। फिल्म के पोस्टर में एक समुदाय विशेष को चिह्नित करते हुए इशारा किया गया है कि देश की आबादी बढ़ने में उस समुदाय विशेष का बड़ा योगदान है। 

 
फिल्म का सब्जेक्ट मुस्लिम समुदाय के बीच जनसंख्या विस्फोट से जुड़ा हुआ है। पोस्टर पर एक लाइन भी लिखी है कि 'जल्दी ही चीन को पीछे छोड़ देंगे।' पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्देशक कमल चंद्रा और अन्नू कपूर ने सफाई दी है। 
 
एबीपी न्यूज से बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा, आप किताब का कवर देखकर किताब में क्या कुछ लिखा है, ये डिसाइड मत कीजिए। फिल्म को बनने दीजिए और फिर फिल्म‌ को देखिए कि इस फिल्म में हमने क्या बताने की कोशिश की है। हालांकि उन्होंने पोस्टर विवाद पर ज्यादा कुछ नहीं कहा। 
 
वहीं ईटाइम्स से बात करते हुए निर्देशक कमल चंद्रा ने कहा, हमारी फिल्म 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर बिल्कुल भी विवादित नहीं है। इसे सही नजरिए के साथ देखा जाना जरूरी है। हम आपको आश्वासन देना चाहते हैं कि हम इस फिल्म के जरिए किसी समुदाय विशेष को टारगेट नहीं कर रहे हैं। यह फिल्म बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर है और हम इसे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना बना रहे हैं।
 
बता दें कि फिल्म 'हम दो हमारे बारह' में अन्नू कपूर के अलावा मनोज जोशी और अश्विनी कलसेकर भी विशेष भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट का फिलहाल ऐलान नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख