Dharma Sangrah

इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म का नाम होगा नादानियां, खुशी कपूर संग आएंगे नजर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025 (14:58 IST)
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। बीते दिनों करण जौहर ने इब्राहिम को इंडस्ट्री में लॉन्च करने का ऐलान किया था। अब इब्राहिम अली की डेब्यू फिल्म के नाम का ऐलान कर दिया गया है। 
 
करण जौहर ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस फिल्म का नाम 'नादानियां' है। फिल्म में इब्राहिम अली खान के साथ खुशी कपूर नजर आने वाली हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

फर्स्ट लुक पोस्टर में इब्राहिम और खुशी कपूर नजर आ रहे हैं। करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'हर लव स्टोरी की थोड़ी सी नादानी होती है। पेश है इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर अभिनीत नादानियां। जल्द आ रही है ना‍दानियां केवल नेटफ्लिक्स पर।' 
 
फिल्म में सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा, जुगल हंसराज और महिमा चौधरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखेंगे। इस फिल्म से शउना गौतम भी निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे है। फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉबी देओल और राघव जुयाल ने एशिया कप में किया 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रमोशन

नवरात्रि पर स्टार प्लस की नई पेशकश: टीवी के किरदारों में दिखेगी देवी के नौ अवतारों की झलक

सलमान खान ने नहीं लिया 'दबंग' के डायलॉग्स का क्रेडिट, आखिर क्या हैं अभिनव कश्यप के आरोपों की सच्चाई?

कानूनी पंचडे में फंसी आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड, समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर किया केस, जानिए क्या है मामला

रणबीर कपूर और विक्की कौशल को आलिया भट्ट ने बताया अपना ड्रीम कास्ट, जल्द 'लव एंड वॉर' में साथ आएंगे नजर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख