Hanuman Chalisa

आइफा 2017 में शाहिद, आलिया को सर्वश्रेष्ठ सम्मान

Webdunia
18वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आइफा) अवॉर्ड की शाम शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के नाम रही, जिन्होंने ड्रग पर आधारित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में अपनी भूमिका के लिए क्रमश: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। ‘नीरजा’ को समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया।
 
अनिरुद्ध रॉय चौधरी को उनकी फिल्म ‘पिंक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। महिला किरदार केंद्रित इस फिल्म को समीक्षकों ने भी काफी सराहा था।
 
आलिया को ‘उड़ता पंजाब’ में एक युवा बिहारी प्रवासी लड़की के किरदार में काफी पसंद किया गया था और इसी रोल ने उन्हें यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी दिलाया। उनके सह-अभिनेता शाहिद को नशे की गिरफ्त में आए रॉकस्टार टॉमी सिंह के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया।
 
शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, ‘#उड़तापंजाब दोहरी बाजी। टॉमी और मेरी जाने। मुबारक हो आलिया भट्ट।’ फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘‘नीरजा’’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
संगीतकार एआर रहमान को बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने विशेष सम्मान दिया गया। फिल्म उद्योग के दिग्गज अनुपम खेर और शबाना आजमी को क्रमश: ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘नीरजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया।
 
वरूण धवन को फिल्म ‘ढिशूम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य भूमिका का पुरस्कार दिया गया जबकि ‘‘नीरजा’’ में नकारात्मक भूमिका के लिए जिम सर्भ को सर्वश्रेष्ठ विलेन का पुरस्कार दिया गया।
 
फिल्मकार करन जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का संगीत की श्रेणी में दबदबा रहा। सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का सम्मान प्रीतम को दिया गया और सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार ‘बुलेया’ के लिए अमित मिश्रा को दिया गया। 
 
अमिताभ भट्टाचार्य को ‘चन्ना मेरेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का सम्मान दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का पुरस्कार संयुक्त रूप से तुलसी कुमार ‘सोच ना सके’ (एयरलिफ्ट) और कनिका कपूर को ‘डा डा डस्से’ (उड़ता पंजाब) के लिए दिया गया।
 
दिशा पाटनी को ‘एम एस धोनी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का आइफा पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार ‘कपूर एंड संस’ को दिया गया। फिल्म ‘पिंक’ के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू को वूमन ऑफ द इयर नामित किया गया। (भाषा) 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्वर्की, बोल्ड और मैडनेस से भरपूर 'बंदर' का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की डार्क दुनिया में छाए बॉबी देओल

POGO लेकर आया नया 3D एनिमेटेड शो 'सम्पत चम्पत', 40 साल पुराने कॉमिक कैरेक्टर्स की वापसी

सिर्फ फुटबॉल नहीं, ये है जिंदगी की फिलॉसफी!, आर्सेनल की जीत पर रणवीर सिंह ने लिखा इमोशनल नोट

'ऑफ कैंपस' में दिखीं महिमा चौधरी की बेटी? हॉलीवुड एक्ट्रेस को शो में देख कन्फ्यूज हुए फैंस, जानिए कौन हैं मीका अब्दुल्ला

'जोर से बोलो, आवाज नहीं आ रही', पैपराजी ने मांगी सलमान खान से माफी, विवाद का हैप्पी एंड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख