रीतो रीबा के बाहर होते ही विवादों में उलझा 'इंडियन आइडल 13', जज विशाल ददलानी ने दिया यह ऑफर

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (14:01 IST)
पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो को हिमेश रेशमिया, विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ जज करते नजर आ रहे हैं। वहीं हर बार कि तरह इस बार भी यह शो विवादों में भी घिर गया है। सोशल मीडिया पर लोग 'इंडियन आइडल 13' को फेक बता रहे हैं।

 
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश से शो में हिस्सा लेने आए रीतो रीबा ने अपनी सुरीली आवाज और दमदार गायकी से ऑडिशन राउंड में जजेस और दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाई। उन्होंने अपना कंपोज किया हुआ गाना सुनाकार सभी का दिल जीत लिया। 
 
लेकिन टॉप 15 में रीतो रीबा को नहीं लिया गया। यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि रीतो रीबा की इतनी अच्छी आवाज और उनकी गाने की बहुमुखी प्रतिभा के बावजूद उन्हें शो से क्यों निकाला गया? शो में शुरुआत से ही जजों द्वारा भी उन्हें काफी पसंद किया जा रहा था। 
 
लोग इस शो को स्क्रिप्टेड बताते हुए मेकर्स पर 'रीतो रीबा' के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इंडियन आइडल को फेक बता रहे हैं। फैंस रीतो को शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच रीतो उनपर इतना प्यार लुटाने और सपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए फैंस को धन्यवाद कह रहे हैं।
 
वहीं रीतो की पोस्ट पर शो के जज विशाल ददलानी ने कमेंट कर उन्हें एक ऑफर दिया है। उन्होंने लिखा, 'तुम एक स्टार हो मेरे दोस्त। और आपके इस नोट से मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि आपका दिल बड़ा है और साफ दिख रहा है कि आप कौन हैं। इस फैक्ट से बड़ा और बेहतर कुछ नहीं है कि आप अपने गाने खुद बना सकते हैं, लिख सकते हैं और गा सकते हैं। 
 
विशाल ने लिखा, मैं अभी भी आपकी धुन लगभग हर रोज गुनगुनाता हूं। ये एक बड़ा हिट होने के इंतजार में है। अगर आपको कभी भी इसे रिकॉर्ड करने या इसे रिलीज करने में मदद की जरूरत हो तो मैं हमेशा मौजूद हूं।
 
विशाल ददलानी के इस कॉमेंट पर रीतो रीबा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'विशाल ददलानी सर, मैं वैसे ही आप जैसी बड़ी पर्सनैलिटी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आपका आशीर्वाद ही काफी है। अपनी हेल्थ का ध्यान रखिए। उम्मीद है कि हम भविष्य में एक दूसरे को देखेंगे।'
 
बता दें, रीतो रीबा अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। वह पहले से ही सिंगर और कंपोजर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख