भारतीय मूल की रैपर ने हिंदू देवी की तरह मेकअप कर पहनी बिकिनी, हो रही जमकर आलोचना, जानिए कौन हैं टॉमी जेनेसिस

WD Entertainment Desk
सोमवार, 23 जून 2025 (12:06 IST)
भारतीय मूल की कैनेडियन रैपर जेनेसिस जैस्मीन मोहनराज उर्फ टॉमी जेनेसिस विवादों में घिर गई हैं। टॉमी अपने नए म्यूजिक वीडियो 'ट्रू ब्लू' में हिंदू देवी मां काली की तरह मेकअप करने की वजह से आलोचना का सामना करना कर रही हैं। उन्होंने देवी की तरह मेकअप किया और गोल्डन बिकिनी पहनी है। 
 
म्यूजिक वीडियो में टॉमी ब्लू कलर के बॉडी पेंट, लाल बिंदी, सोने के आभूषणों के साथ बिकिनी पहने दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने ईसाई क्रॉस भी लगाया हुआ है। वीडियो पर हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों के अपमान का आरोप लगा है।
 
टॉमी के इस वीडियो की लिंक को रैपर रफ्तार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह मेरे धर्म का मजाक है।' रफ्तार ने अपील की है कि इस वीडियो को रिपोर्ट करें। 
 
सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर टॉमी की आलोचना भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मां काली ब्रह्मांड की मां हैं। हम उन्हें प्रोटेक्टर के रूप में पूजते हैं। सालों से आक्रमणकारियों, उपनिवेशवादियों ने हमारी देवियों से नफरत की है और मजाक उड़ाया है। अब ताकत के लिए हमारी संस्कृति का अपमान करना एक नए स्तर की नीचता है।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tommy Genesis (@tommygenesis)

कौन हैं टॉमी जेनेसिस 
34 साल की टॉमी जेनेसिस का असली नाम ​​जेनेसिस यास्मीन मोहनराज है। वह एक कनाडाई रैपर और मॉडल हैं। टॉमी का जन्म वैंकूवर में हुआ था। उनकी मिश्रित तमिल और स्वीडिश पृष्ठभूमि है। टॉमी के पिता मोहनराज तमिल मलयाली क्रिश्चय थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टाइगर श्रॉफ की बागी 4 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, लगाए गए 23 कट्स, मिला यह सर्टिफिकेट

प्रभास ने की अनुष्का शेट्टी की क्राइम ड्रामा फिल्म घाटी के ट्रेलर की सराहना, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

कांतारा : चैप्टर 1 के एक्शन डायरेक्टर ने ‍किया खुलासा, बिना बॉडी डबल ऋषभ शेट्टी ने किए खतरनाक स्टंट

पल्लवी जोशी ने खोले द बंगाल फाइल्स को लेकर राज, बताया कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में रखा था कदम, बॉबी फिल्म के लिए खरीदा था अवॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख