Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजय देवरकोंडा कभी बनना चाहते थे सिंगर, लाइगर से किया था बॉलीवुड डेब्यू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijay Deverakonda Birthday

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 9 मई 2025 (10:43 IST)
साउथ सुपरस्टर विजय देवरकोंडा 9 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय साउथ इंड्रस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। 9 मई 1989 को हैदराबाद में जन्मे विजय देवरकोंडा ने साल 2016 में फिल्म 'पेली चोपुलु' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। 
 
साल 2017 में रिलीज फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से विजय देवरकोंडा को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन यह फिल्म कुछ खास नहीं चली। क्या आप जानते हैं विजय एक्टर नहीं बल्कि संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते थे। 
 
webdunia
विजय देवरकोंडा की बचपन से सिंगर बनाने की ख्वाहिश थी। उनका सपना था कि वह सिंगर बने और उन्होंने इसलिए शास्त्रीय संगीत सीखने की भी कोशिश की थी। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टर बनकर धूम मचा दी। 
 
एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने बताया था कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई बार उनके पास किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से एक अलग मुकाम हासिल किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑपरेशन सिदूंर टाइटल को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में मची होड़, 15 फिल्ममेकर्स ने किया आवेदन