रणवीर सिंह की बैट से पिटाई करती हैं दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल

Webdunia
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अब रणवीर की पिटाई शुरू हो गई है। हाल ही में रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें दीपिका उन्हें बैट से मारती हुई नजर आ रही हैं और रणवीर तेजी से चिल्लाते हुए उछल रहे हैं। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है - मेरी जिंदगी की कहानी रियल (Real) और रील (Reel)। 'दीपवीर' के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। कुछ ने तो इसे 'घर घर की कहानी' भी करार दिया है। 
 


रणवीर और दीपिका इस समय इंग्लैंड में हैं। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम विश्वकप जीती थी। उस घटना पर आधारित फिल्म '83 को कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं। इसमें कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं। 
 
हाल ही में दीपिका पादुकोण को इस फिल्म से जोड़ा गया है। वे कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर और दीपिका को फिर एक बार बड़े स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए रोचक अनुभव रहेगा। 
 
दोनों की जोड़ी बेहद लोकप्रिय है। वे 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दे चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं अनुराग कश्यप का निकनेम, फिल्म निशानची से है खास कनेक्शन

इंस्टाग्राम पर आग लगा रहीं बिग बॉस कंटेस्टेंट यामिनी मल्होत्रा, जानें उनके प्रोजेक्ट्स और ग्लैमरस सफर की पूरी कहानी

SIIMA अवॉर्ड्स में उर्वशी रौतेला ने मचाई धूम, 16 करोड़ की कस्टमाइज्ड रोल्स-रॉयस कलीनन में की ग्रैंड एंट्री

कभी वैज्ञानिक बनना चाहते थे अनुराग कश्यप, राम गोपाल वर्मा की फिल्म से मिला बड़ा ब्रेक

राशि खन्ना ने 'तेलुसु कड़ा' की शूटिंग पूरी की, बीटीएस के जरिए दिखाई सिनेमाई सफर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख