क्या अनंत-राधिका की शादी में ऐश्वर्या राय ने दिए सलमान खान संग पोज? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

WD Entertainment Desk
रविवार, 14 जुलाई 2024 (12:45 IST)
Photo Credit : Twitter
aishwarya salman viral photo: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी में दुनियाभर की हस्तियों ने शिरकत की। अनंत-राधिका की शादी का जश्न अभी भी जारी है। 
 
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी इस शादी में शामिल हुईं। हालांकि वह बच्चन परिवार से अलग अपनी बेटी के साथ शादी में पहुंची थीं। इस वजह से ऐश्वर्या की बच्चन परिवार से अनबन की खबरों को और हवा मिल गई। 
 
वहीं अब सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन से ऐश्वर्या की अपने एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान संग एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में ऐश्वर्या सलमान खान के साथ पोज देती दिख रही हैं। साथ में सलमान की बहन अर्पिता भी नजर आ रही हैं। 
 
हालांकि वायरल हो रही तस्वीर पूरी तरह से फेफ है। इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। दो अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर यह तस्वीर तैयार की गई है। असली तस्वीर में सलमान और उनकी बहन अर्पिता पोज दे रहे हैं। इसके साथ ऐश्वर्या की तस्वीर को जोड़ा गया है। 
 
बता दें कि अनंत-राधिका की शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा, निखिल नंदा, नातिन नव्या, और अगस्त्य नंदा ने एक साथ एंट्री ली थी। वहीं ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग एंट्री की। फंक्शन में ऐश्वर्या अपने ससुराल वालों से दूर-दूर ही नजर आईं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IIFA Awards 2024 की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान और करण जौहर

स्त्री के नाम से उठेगा पर्दा, श्रद्धा कपूर के किरदार को लेकर बनेंगी एक अलग फिल्म!

12 साल की उम्र में ही दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो

मैंने प्यार किया सिनेमाघरों में दोबारा हुई रिलीज, जानिए कैसे सलमान खान ने सेट किया है एवरग्रीन फैशन ट्रेंड

युधरा में सिद्धांत चतुर्वेदी का दिखेगा सबसे स्टाइलिश और एक्शन से भरपूर अवतार!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख