Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भाजपा में शामिल, मिला यह पद

Advertiesment
हमें फॉलो करें अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भाजपा में शामिल, मिला यह पद
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में अपने करियर की शु‍रूआत की हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ईशा मुंबई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गईं हैं। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे। 
 
बॉलीवुड में 'खल्लास गर्ल' ने नाम से फेमस ईशा कोप्पिकर को भाजपा की महिला ट्रांसपोर्ट विंग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने डॉन, सलाम-ए-इश्क, क्या कूल हैं हम, हम तुम, पिंजर जैसी चर्चित फिल्मों में रोल किया है। 
 
ईशा कोप्पिकर ने मॉडलिंग करने के बाद 1998 में तमिल फिल्म 'काढ़ल कविताई' से अपना फिल्मी करियर शरू किया था। साल 2000 में आई हिंदी फिल्म 'फिजा' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसा रहा मणिकर्णिका का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड