जैकलीन फर्नांडिस ने हवा में की शानदार कलाबाजियां, एक्ट्रेस की फिटनेस देखकर फैंस हुए हैरान

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (18:19 IST)
जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने हवा में एक खतरनाक स्टंट करने की तस्वीर शेयर करके सभी को हैरत में डाल दिया है।

 
जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक आइवरी करल की लियोटार्ड (स्किन टाइट सिंगल ड्रेस जो पूरे शरीर को कवर करती है) पहने हुए हैं। वह केवल एक कपड़े की मदद से हवा में लटकी हुई दिखाई दे रही हैं, वह भी यह कपड़ा उन्हें उनकी कमर के पास से सपोर्ट दे रहा है।
 
इस तस्वीर के कैप्शन में जैकलीन ने लिखा, 'ऊपर से नीचे।' जैकलीन की फिटनेस और फ्लेक्सिबिलिटी देखकर लोगों की सांसें थम गई है। कुछ दिनों पहले 2021 के लिए अपने फिटनेस और वेलनेस टारगेट के बारे में बात करते हुए जैकलीन ने खुलासा किया कि वो अपने रूटीन में ज्यादा मेडिटेशन जोड़ेंगी और कार्डियो को बढ़ाएंगी।
 
अभिनेत्री ने 2009 में फिल्म अलादीन के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने हाउसफुल, मर्डर 2, ढिशुम, जुड़वा 2, ब्रदर्स, किक और रेस 3 जैसी फिल्मों में काम किया। अभी भी उनके पास कई फिल्में हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। वहीं फिल्म 'भूत पूलिस' में सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख