'डेफिनेशन ऑफ फियर' में जैकलीन फर्नांडीज का हॉरर अवतार, इस फिल्म से कर रही हैं हॉलीवुड डेब्यू

Webdunia
श्रीलंका की खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज़ बॉलीवुड में फैला चुकी हैं, अब बारी है आगे बढ़ने की, यानी हॉलीवुड में आने की। जैकलीन हॉलीवुड फिल्म 'डेफिनेशन ऑफ फियर' से अपना हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 
 
जैकलीन इस फिल्म की रिलीज़ के लिए बहुत उत्साहित हैं। जैकलीन की यह पहली इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म होगी। फिल्म के निर्देशक जेम्स सिम्पसन का कहना है कि यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म आपको सोने नहीं देगी। जैकलीन इसमें बहुत शानदार हैं और हमने पहली बार साथ काम कर जो कुछ भी बनाया है, उसे शेयर करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। 
 
फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है जिसमें खास बात यह है कि ट्रेलर की शुरुआत जैकलीन की लाइंस से ही होती है। जैकलीन कह रही हैं कल्पना कीजिए कि डर कैसे बनाया जा सकता है, बनाया गया है। और फिर कहानी शुरू होती है डर की। फिल्म में कई डरावने और अचंभित करने वाली घटनाएं सामने आती हैं। फिल्म की कहानी डर के बारे में हैं कि कैसे डर बनता है या बनाया जाता है। 
 
फिल्म की कहानी चार लड़कियों पर हैं जो अपना वीकेंड सेलीब्रेट करने गहरे जंगल में बने एक मेंशन में जाती हैं। जहां डर उनका पीछा करता है और वे कैसे उस डर से भाग नहीं पातीं, बच नहीं पातीं। 
 
चारों लड़कियां अपनी रात आउजा बोर्ड खेलने में बिताती हैं। जिसमें वे कहीं भी जा सकती हैं और वहां से बच कर वापस होना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। यह डरावनी और रोमांचक फिल्म 'डेफिनेशन ऑफ फियर' वर्ल्डवाइड अगस्त में रिलीज़ होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख