Festival Posters

जैकलीन की वजह से पोल डांस हुआ फिटनेस एक्टिविटी में शामिल

Webdunia
क्यूट और सेक्सी एक्ट्रेस की लिस्ट में आने वाली जैकलीन फर्नांडीज को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। फिटनेस फ्रीक जैकलीन को उनकी बॉडी के लिए हमेशा फैंस और दोस्तों से तारीफें ही मिलती हैं। गाने 'चन्द्रलेखा' से उनके पोल-डांस की चर्चा इंडस्ट्री में हर जगह फैल गई। इस शानदार पोल डांस में जैकलीन ने बेहतरीन मूव्स किए हैं। 
 
जैकलीन अपने पोल डांस के वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हमेशा वाहवाही बटोरती हैं। इसे वे अपने फिटनेस रिजाइम का ही हिस्सा मानती हैं। अब कई युवा जो खुद को फिट रखना चाहते हैं, इसे फॉलो करते हैं। जैकलीन ने भी फिल्म के एक गाने के लिए इसे 3 महीनों तक पोल डांस इंस्ट्रक्टर रोक्सोलाना चुबेंको से सीखा था।  
इस बारे में रोक्सोलाना का कहना है कि जबसे जैकलिन ने पोल डांस शुरू किया है, लोगों ने भी इसे अपनी फिटनेस एक्टिविटी में शामिल कर लिया है। जैकलीन ने पोल डांस पॉपुलर कर दिया है। मैं जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तब मुझे लगता है कि इतने कम समय में जैकलीन ने पोल डांस के ऐसे मूव्स सीख लिए जिन्हें सीखना वाकई मुश्किल है। ऐसे मुश्किल मूव्स को सीखने के लिए ताकत और डेडिकेशन की जरूरत होती है। जैकलीन को अगर चोट भी लगी होती थी तो भी वे एक दिन की क्लास नहीं छोड़ती थीं। 
 
एक्टर वरुण धवन भी जैकलीन से बेहद प्रभावित हैं। वरुण भी फिटनेस फ्रीक हैं और कुछ दिनों पहले ही उन्होंने जैकलीन को उन्हें पोल डांस सिखाती हुई एक पिक्चर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जैकलीन फर्नांडीज का पोल डांस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट्स में से एक था। जैकलीन की वजह से ही पोल डांस ज्यादा फेमस हुआ है। 

सम्बंधित जानकारी

NICU में 100 दिन, हर सांस पर डर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सुनाया मालती के जन्म का खौफनाक किस्सा

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने की 'वध 2' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vvan के BTS फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

ओवरनाइट ऑडिशन से ओवरनाइट स्टारडम तक, कैसे बदली पुलकित सम्राट की जिंदगी

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख