अक्षय कुमार की 'राम सेतु' में नजर आ सकती है यह बॉलीवुड एक्ट्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (10:36 IST)
इन दिनों कई पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्में बन रही है। इससे संबंधित कई प्रोजेक्ट जैसे 'आदिपुरुष' और '3D रामायण' चर्चा में रहे हैं। भगवान राम को लेकर कई निर्माता अपने फिल्म प्रोडक्शन में लगे हुए हैं। इन्हीं में से एक फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत 'राम सेतु' भी है।

 
अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन को अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' में अक्षय के अपोजिट मुख्य भूमिका में देखा जा सकता है। हालांकि, निर्माताओं ने इससे संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
इस फिल्म की घोषणा पिछले साल दीवाली के असवर पर की गई थी। अक्षय ने पिछले साल सोशल मीडिया पर भगवान राम पर फिल्म बनाने का ऐलान किया था। यह मिथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म होगी, जो दीवाली के अवसर पर 2022 में रिलीज हो सकती है।
 
फिल्म की घोषणा करते हुए अक्षय ने लिखा था, 'इस दीपावली, आइए हम एक सेतु का निर्माण करके सभी भारतीयों की चेतना में राम के आदर्शों को जीवित रखने का प्रयास करें, जो आने वाली पीढ़ियों को जोड़ेगा। राम सेतु! आपको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!'
 
फिल्म 'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे, जिन्होंने 'परमाणु' और 'तेरे बिन लादेन' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, चंद्रप्रकाश द्विवेदी इस फिल्म को प्रोड्यूसर करेंगे। अक्षय पिछले काफी समय से रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर चर्चा में रहे हैं। 
 
इसके बाद वह 'बेल बॉटम' में दिखेंगे, जो सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। 'अतरंगी रे' में भी वह नजर आएंगे। वहीं, जैकलीन अक्षय के साथ ही आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करती दिखेंगी। वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस', जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' और सलमान खान की 'किक 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्मों में आने से पहले यह काम करते थे पंकज त्रिपाठी

कभी बॉयज हॉस्टल में पत्नी के साथ रहते थे पंकज त्रिपाठी, अब हैं इतने करोड़ के मालिक

जानिए स्कूल के दिनों में कैसे थे सलमान खान? टीचर ने किया था खुलासा

WORLD CUP : श्रेया घोषाल करेंगी महिला विश्व कप की शुरुआत, टिकटों पर है ऐसा मौका जो छूट न जाए

गजब टीचर की अजब कहानी, मिलते हैं फिल्मी शिक्षकों से...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख