धोनी और साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 16 मई 2024 (14:57 IST)
Film Mr and Mrs Mahi: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। 
 
जाह्नवी कपूर इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में एक इवेंट में जाह्नवी और राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या वो यह फिल्म महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को दिखाएंगे? इसपर जाह्नवी ने कहा, 'जाहिर तौर पर हम उन्हें यह फिल्म दिखाना चाहते हैं, लेकिन वो काफी बिजी हैं।'
 
जाह्नवी कपूर ने कहा, हम सभी धोनी के फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं यह कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है। हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं।
 
राजकुमार राव ने कहा, पूरी दुनिया धोनी की फैन है। धोनी बहुत बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं, वह तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अंदर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।
 
वहीं जाह्नवी ने फिल्म से महेंद्र सिंह धोनी से खास कनेक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, मैं एक फन फैक्ट आपको बताना चाहूंगी कि एक इंटरव्यू में धोनी कहा था कि 'नतीजे के बारे में नहीं है, प्रोसेस के बारे में हैं। अगर आप प्रोसेस में ईमानदारी दिखाओंगे, मेहनत करोंगे तो नतीजा अपने आप दिख जाएगा। फिर अगर रिजल्ट ना भी दिखे तो फर्क नहीं पड़ेगा।' तो यह पूरी फिल्म है वो उस एक धोनी की लाइन पर बनी है। 
 
बता दें कि फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख