जायरा वसीम के साथ हुई घटना पर क्या बोला बॉलीवुड

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (14:12 IST)
करीना कपूर, भूमि पेडनेकर और माधुरी दीक्षित सहित बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों ने 'दंगल' फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ शनिवार रात एक विमान में कथित रूप से हुई छेड़छाड़ की निंदा की है। गौरतलब है कि इस कथित घटना के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले कथित घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इस शर्मनाक घटना की जांच की मांग की।
 
जायरा का आरोप है कि दिल्ली से मुंबई जा रहे एक विमान में उनके सहयात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। अभिनेत्री जायरा ने अपने साथ हुई इस घटना को इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो की मदद से लोगों तक पहुंचाया।
 
इस घटना पर करीना कपूर खान का कहना है कि महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले श्रेष्ठ हैं और वे किसी भी दिक्कत को पार कर सकती हैं। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले श्रेष्ठ हैं। हम लड़ाका हैं और हमारे व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन में कोई भी दिक्कत आए, हम उससे अच्छे से निपट सकते हैं। जब हम ईश्वर के बारे में बात करते हैं, हम देवियों के बारे में भी बात करते हैं, हम महिलाओं के नजरिए से देखते हैं।
 
करीना का कहना है कि जब हम धरती की बात करते हैं, हम धरती मां कहते हैं, ऐसे में जब भी किसी चीज के बारे में बात करते हैं, तब महिलाओं की ही बात करते हैं। महिलाएं, पुरुषों से कहीं श्रेष्ठ हैं। ऐसे में वे किसी भी हालात से निपट सकती हैं।
 
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर से इस संबंध में बात करने पर वे कहती हैं कि मैं इससे चकित हूं। वह बच्ची है। हमारी संस्कृति में ही दिक्कत है, जहां लोग सोचते हैं कि यदि आप अभिनेता हैं तो आप उनकी संपत्ति हैं। यह बहुत दिक्कत वाली बात है। उनका कहना है कि लेकिन मैं खुश हूं कि उसने इसे सोशल मीडिया पर डाला। मैं खुश हूं कि उसने यह कदम उठाया, क्योंकि ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है।
 
हमेशा महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने वाले अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि मैं आशा करती हूं कि उसे न्याय मिलेगा। यह अच्छी बात है कि उसने आवाज उठाई है। उसे न्याय मिलना चाहिए। माधुरी दीक्षित कहती हैं कि यह नहीं होना चाहिए, न भारत में और न ही दुनिया के किसी दूसरे कोने में। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय सहित बॉलीवुड के अन्य लोगों ने भी घटना की निंदा की है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

cannes 2024 के रेड कार्पेट पर उतरे सिंगर किंग, बोले- एक महत्वपूर्ण मोड़ की तरह लगा...

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख