जनहित में जारी : कंडोम बेचती दिखीं नुसरत भरूचा, जमकर हुईं ट्रोल

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2022 (14:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अपनी फिल्मों के जरिए समाज को कुछ दमदार मैसेज देने की कोशिश कर रही हैं। नुसरत जल्द ही फिल्म 'जनहित में जारी' में नजर आएंगी। ये फिल्म कंडोम के प्रति लोगों को जागरुक करती है। नुसरत भरूचा फिल्म में सेल्सगर्ल बनी हैं।

 
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक टीजर रिलीज किया है। टीजर में सेल्सगर्ल बनी नुसरत कंडोम का प्रचार-प्रसार करती दिख रही हैं। टीजर में नुसरत दुकानों से लेकर सड़कों तक कंडोम बेचती दिख रही हैं। 
 
जहां एक ओर 'जनहित में जारी' के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, दूसरी और नुसरत को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। कोई फिल्म को D ग्रेड बता रहा। किसी का कहना है कि बॉलीवुड मेडिकल स्टोर बन गया है। कई यूजर्स नुसरत को लेकर अश्लील और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
 
फिल्म 'जनहित में जारी' का निर्देशन जय बंटू सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को राज शांडिल्य ने लिखा है। वहीं फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ विजय राज भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 जून को रिलीज होने जा रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मां के आरोपों पर सोना कॉमस्टार ने दिया जवाब

Bigg Boss 19 में होगी इस फेमस सिंगर की एंट्री, डिप्रेशन के बाद फैमिली से तोड़ दिया था रिश्ता!

अश्लील कंटेंट की वजह से सरकार ने ALTT पर लगाया बैन, एकता कपूर ने पोस्ट कर दी सफाई

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध को दर्शाती बॉलीवुड फिल्में

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ लोग हड़पना चाहते हैं विरासत

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख