Publish Date: Sun, 24 Aug 2025 (16:46 IST)
Updated Date: Sun, 24 Aug 2025 (16:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी 'परम् सुंदरी' के ज़रिए दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों की फ़िल्में करने के बाद, इस बार जाह्नवी के लिए यह फ़िल्म उस जॉनर में वापसी है जिसे करने की उनकी लंबे समय से इच्छा रही है।
जाह्नवी ने कहा, कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि ऑडियंस के तौर पर भी, मैं बहुत दिनों से एक रोम-कॉम करना चाहती थी।ऐसी हल्की-फुल्की रोमांटिक मूवी, जिसे देखते हुए चेहरे पर मुस्कान आ जाए। आख़िरकार मैंने ऐसी कहानी कर ली है, जो मुझे मेरी जड़ों की ओर वापस ले जाती है।
जाह्नवी ने फ़िल्म परम सुंदरी में अपने किरदार के बारे में दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने कहा, मैं मलयाली नहीं हूं, न ही मेरी मां थीं। लेकिन मेरी फ़िल्म का किरदार हाफ तमिलियन और हाफ मलयाली है।
जाह्नवी कपूर ने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए बताया कि उनकी लाइन-अप काफ़ी मज़बूत है। वह करण जौहर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी और अपनी पहली पैन-इंडिया फ़िल्म पेड्डी में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें