'लाइगर' के लिए अनन्या पांडे नहीं यह एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (16:22 IST)
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे इस फिल्म से साउथ डेब्यू कर रही हैं। इस पैन इंडिया फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन को-प्रोड्यूस कर रहा हैं। यह फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 25 अगस्त को रिलीज होगी। 

 
अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म को लेकर अनन्या काफी खुश हैं। वह इन दिनों विजय देवरकोंडा के संग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच खबर आई है कि इस फिल्म के लिए अनन्या पांडे निर्देशक पुरी जगन्नाथ की पहली पसंद नहीं थीं। वह जाह्नवी कपूर को 'लाइगर' में लेना चाहते थे। 
 
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान पुरी जगन्नाथ ने इस बात का खुलासा किया है। पुरी जगन्नाध ने कहा, वह दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बड़े फैन रहे हैं। इस नाते वह अपनी इस फिल्म में उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को लेना चाहते थे। मगर, ऐसा नहीं हो पाया। 
 
उन्होंने बताया कि जाह्नवी कपूर के पास इस प्रोजेक्ट के लिए समय नहीं था। जाह्नवी के पास डेट्स न होने की सूरत में वह करण जौहर के पास गए और उनसे फिल्म में फीमेल लीड के लिए सुझाव मांगा। इस पर करण जौहर ने स्टोरी सुनने के बाद अनन्या पांडे के नाम का सुझाव दिया था। 
 
फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा एक बॉक्सर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह मशूहर मुक्केबाज माइक टाइसन से फाइट करते दिखेंगे। करण जौहार द्वारा सह निर्मित और पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख