जावेद अख्तर मानहानि केस में कंगना रनौट को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (12:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और गीतकार जावेद अख्तर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जावेद अख्तर ने कंगना रनौट पर मानहानि का केस दर्ज किया है। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अर्जी देकर मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी।
 
कंगना की इस याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कंगना रनौट की याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका खारिज होने के बाद कंगना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
 
बता दें कि जावेद अख्तर ने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष कंगना के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की थी, जिसमें कंगना पर टीवी साक्षात्कारों के दौरान अख्तर के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक तथा बेबुनियाद टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया था।
 
जावेद अख्तर ने कंगना पर आरोप लगाया था कि एक्ट्रेस ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन पर झूठा आरोप लगाया था कि उन्होंने रितिक रोशन के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने के लिए कंगना को धमकाया था। इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि कंगना ने उन्हें सुसाइड गैंग का हिस्सा कहा था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख