बहनों ने किया बर्थडे पर ऐसे विश, कपूर खानदान की सबसे छोटी सदस्य हैं खुशी कपूर

Webdunia
दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटियां अब बड़ी हो गई हैं और फैंस को उम्मीद रहती है कि वे दोनों ही श्रीदेवी की कमी को पूरी करेंगी। इसकी शुरुआत श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी ने तो कर दी है। उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर चुना है और फैंस उनसे काफी प्रभावित हैं। वहीं अब उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर का भी इंतज़ार है। खुशी कपूर की बात हो रही है क्योंकि खुशी का आज 5 नवंबर को जन्मदिन है। 
 
जी हां, खुशी कपूर 5 नवंबर को अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी मौके पर उनकी बड़ी बहन जाह्नवी उन्हें विश कर रही हैं। खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की बांडिंग हमेशा से ही बहुत अच्छी रही है। श्रीदेवी के निधन के बाद से जाह्नवी भी छोटी बहन को एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़ती। उनके जन्मदिन के मौके पर भी जाह्नवी की प्लानिंग है और इसके पहले उन्होंने खुशी के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। 
 
जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों मस्ती करती हुई नज़र आ रही हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो दोनों के बचपन का है। इसमें दोनों बहुत ही छोटी है और डांस करने की कोशिश कर रही हैं। लग यह भी रहा है कि इस वीडियो को श्रीदेवी ने ही बनाया होगा लेकिन जाह्नवी के कैप्शन में ऐसा कोई जिक्र नहीं है। इस वीडियो पर जाह्नवी ने कैप्शन लिखा कि यह सिर्फ उदाहरण है कि मेरा ज़्यादातर बचपन तुम्हारे परेशान करने में गुज़रा है.. मैं फिर भी तुमसे बहुत प्यार करती हूं, जितना तुम सोच नहीं सकती उससे भी  कहीं ज़्यादा। 
 
 
जाह्नवी के अलावा उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी खुशी के जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर की है। अंशुला भी अपनी बहनों से बहुत प्यार करती हैं। साथ ही सोनम कपूर ने भी उन्हें विश करते हुए लिखा कि खुशी उनके परिवार की सबसे छोटी हैं। 
 
 
जाह्नवी और खुशी बॉलीवुड की यंग बेस्ट सिस्टर्स में से एक हैं। उम्मीद है कि आगे जाकर भी दोनों की बांडिंग यही रहेगी, साथ ही खुशी भी बॉलीवुड में एंट्री लेंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख