जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की 'मुंबई सागा' का टीजर आया सामने, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (14:43 IST)
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में जॉन और इमरान का दम देखते ही बन रहा है। फिल्म के टीजर को जॉन ने अपने सोल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

 
टीजर शेयर करते हुए जॉन ने कैप्शन में लिखा, 'जब बॉम्बे मुंबई नहीं था और हिंसा सड़कों पर राज करती थी। तैयार हो जाइए इस गाथा के लिए। मुंबई सागा थिएटर में 19 मार्च को होगी रिलीज।' इसके बाद जॉन के बारे में दिखाया जाता है जो एक गुंडे का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इमरान, पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं।
इन दोनों के अलावा टीजर में प्रतीक बब्बर, जैकी श्रॉफ, रॉनित रॉय, सुनील शेट्टी और गुलशन ग्रोवर की झलक भी दिखी। टीजर काफी धमाकेदार है और फैंस इसे देखकर फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं।
 
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि मुंबई सागा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी और फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम को बेचे गए हैं इतना ही नहीं कहा यह भी जा रहा था कि यह डील 65 करोड़ में साइन हुई थी जिसमें कहानी के साथ संगीत के राइट्स भी शामिल हैं।
अब कन्फर्म हो गया है कि फिल्म ओटीटी पर नहीं बल्कि थिएटर पर रिलीज होगी। संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंबई सागा' एक्शन क्राइम फिल्म है। भूषण कुमार ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
 
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' से होगी। बॉक्स ऑफिस पर ये साल की पहली टक्कर होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख