Hanuman Chalisa

बुरे वक्त में मेरे पिता से बॉलीवुड ने मुंह फेर लिया

Webdunia
अभिनेता- निर्माता जॉय मुखर्जी का फिल्मी करियर अच्छा-खासा रहा, लेकिन उनके बेटे मोनजॉय का कहना है कि जब उनके पिता का मुश्किल वक्त था तब फिल्म उद्योग का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं था।
 
जॉय मुखर्जी ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1960 में साधना के साथ ‘लव इन शिमला’ फिल्म से की थी और ‘फिर वही दिल लाया हूं, ‘लव इन तोक्यो’ तथा ‘जिद्दी’ जैसी कई कामयाब फिल्में दीं। उनका वर्ष 2012 में 73 साल की उम्र में निधन हो गया था। 
 
मोनजॉय ने कहा, ‘‘मेरे पिता भी उसी बुरे दौर से गुजरे जिससे अभिनेता गुजरते हैं। उन बुरे दिनों में हम बच्चे थे। जब वह कामयाबी के शिखर पर थे तब बहुत सारे लोग उनके आसपास रहते थे, लेकिन असफलता के दौर में तो उद्योग से ताल्लुक रखने वाले लगभग सभी लोगों ने उनसे मुंह फेर लिया।’’ 
 
फिल्म उद्योग में पैर जमाने के लिए संघषर्रत मोनजॉय ने कहा कि उन्हें ऑस्कर विजेता फिल्म ‘द आर्टिस्ट’ में अपने पिता की कहानी नजर आती है। यह फिल्म एक सिनेमा स्टार को मिलने वाली कामयाबी और फिर नाकामी पर आधारित है।
 
अपने बारे में उन्होंने कहा ‘‘जब पिता इस पेशे में हों तो बच्चों के लिए यहां की राह आसान होती है, लेकिन मेरे पिता तो फिल्म उद्योग में 40 साल पहले थे .. इसलिए मेरा रास्ता बहुत कठिन है।’’(भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

बॉबी की रिलीज के बाद अफवाह फैली कि राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं डिम्पल कपाड़िया, एक्ट्रेस के बारे में रोचक जानकारियां

विक्रम भट्ट ने खोले राज: कंगाली में जीते थे, फिर भी कर रहे थे सुष्मिता सेन को डेट

जब रात 2 बजे कॉलेज से हो गया था इम्तियाज अली का अपरहण, निर्देशक ने बताया किस्सा

मराठी फिल्म 'तिघी' का इंटरनेशनल जलवा, न्यूयॉक इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीता बेस्ट स्क्रीनप्ले अवॉर्ड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख