Biodata Maker

जुड़वा 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

Webdunia
वरुण धवन की जुड़वा 2 से जो फिल्म उद्योग ने उम्मीद की थी, उससे बेहतर प्रदर्शन इस फिल्म ने किया है। सभी जानते थे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन व्यवसाय इतना अच्छा रहेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। 
 
फिल्म ने 16.10 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। यह वर्किंग डे था और इस लिहाज से फिल्म का प्रदर्शन शानदार था। दूसरे दिन दशहरे की छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और कलेक्शन 20.55 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। बतौर सोलो हीरो वरुण धवन की किसी भी फिल्म ने पहली बार 20 करोड़ का आंकड़ा एक ही दिन में पार किया। 
 
तीसरे दिन रविवार की छुट्टी थी और फिल्म ने 22.60 करोड़ का कलेक्शन किया। वरुण के लिए यह एक दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। चौथे दिन गांधी जयंती की छुट्टी थी और फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
पांचवे दिन 8.05 करोड़ और छठे दिन 6.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने अपना सुनहरा सफर जारी रखा। छ: दिनों में फिल्म ने 92.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
सप्ताह पूरा होने पर फिल्म का कुल कलेक्शन सौ करोड़ के नजदीक पहुंच जाएगा और आठवें दिन फिल्म आसानी से सौ करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। वरुण की यह फिल्म हिट हो गई है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख