सिंगर जस्टिन बीबर दिल्ली में इस तारीख को करेंगे अपना शो, टिकट 4 हजार रुपये से होंगे शुरू

Webdunia
मंगलवार, 24 मई 2022 (15:24 IST)
30 से ज्यादा देशों में वर्ल्ड टूर करने वाले जस्टिन बीबर 18 अक्टूबर को भारत में अपना शो करेंगे। मई 2022 से मार्च 2023 तक चलने वाले इस टूर में वे 125 से ज्यादा शो करेंगे। टूर की शुरुआत इस महीने मेक्सिको में हुए उनके शो से हुई और टूर का आखिरी शो इटली में होगा। 
 
भारत में यह कंर्सट नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। शो की टिकट 4 जून से बुक माय शो पर उपलब्ध होंगी जिसकी शुरुआती कीमत 4 हजार रुपये है। प्री-सेल विंडो 2 जून को खोली जाएगी। शो के प्रमोटर्स बुक माय शो और एईजी प्रेजेंट्स एशिया ने शो से संबंधित यह जानकारी दी। 
 
एशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के सभी शो इस साल होंगे, वहीं यूके और यूरोप में शो अगले साल आयोजित होंगे। इसके अलावा दुबई, सिडनी और लंदन में होने वाले शो की तारीख भी तय है। 
 
अक्टूबर दौरा बीबर का भारत में दूसरा दौरा होगा। इसके पहले वे 2017 में भारत आए थे। मुम्बई में आयोजित उस शो में 40000 से ज्यादा फैंस ने कंर्सट का लुफ्त उठाया था। 
 
28 वर्षीय कनाडियन सिंगर जस्टिन बीबर ने अपने गाने बेबी से काफी लोकप्रियता हासिल की। उसके बाद ग्रैमी विजेता बीबर के 'सॅारी', 'घोस्ट', 'लोनली', 'स्टे' जैसे गीतों को विश्वभर में काफी पसंद किया गया। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

निमृत कौर से लेकर शिल्पा शिंदे तक, खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

Cannes 2024 में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन किया मरमेड स्टाइल गाउन पहनकर वॉक, इस वजह से हुईं ट्रोल

तंगहाली के दिनों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बेचा धनिया, सिक्योरिटी की नौकरी से भी निकाला

Gullak सीजन 4 जल्द होगा रिलीज, चौथे सीजन तक पहुंचने वाली बनीं पहली बड़ी वेब सीरीज

महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख