Hanuman Chalisa

'काबिल' के लिए 'रईस' बना मुसीबत... बदलेगी काबिल की रिलीज डेट?

Webdunia
काबिल के पीछे रईस हाथ धोकर नहीं बल्कि नहा कर पीछे पड़ा हुआ है। पहले काबिल ने बताया कि वह 26 जनवरी को आ रहा है तो पीछे-पीछे रईस भी आ गया कि हम भी 26 को आएंगे। फिर काबिल ने फैसला कर दिया कि वह 25 जनवरी की शाम को 6 बजे से ही दर्शकों को दिखाई देगा। रईस ने कह दिया कि हम 25 जनवरी की सुबह से ही आ जाएंगे। अब काबिल को भी 25 को आना पड़ रहा है। 

 
काबिल ने पहले ट्रेलर जारी किया जो पसंद भी किया गया। अब रईस का ट्रेलर जारी हुआ है और जिस तरह से इस ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है उससे काबिल का चिंतित होना स्वाभाविक है। रईस के ट्रेलर को इतनी तेजी से व्यूज़ मिले हैं कि रिकॉर्ड बन गया। यही नहीं ट्विटर पर नंबर वन पोजीशन पर यह ट्रेंड भी कर रहा था। 
 
काबिल के ट्रेलर से भी जोरदार धमाका रहा रईस के ट्रेलर का धमाका। रिलीज डेट से लेकर तो ट्रेलर तक हर जगह काबिल के लिए रईस मुसीबत बना रहा है। रितिक और शाहरुख दोनों ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं और एक हिट फिल्म की दोनों को जरूरत है। 
 
रईस को लेकर जिस तरह से माहौल बना है उसे देखते हुए क्या काबिल की रिलीज डेट आगे-पीछे होगी? यह प्रश्न फिल्म इंडस्ट्री में सभी की जुबां पर है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जानिए क्यों रश्‍मिका मंदाना करती हैं अपने फैंस के दिलों पर राज?

'आंखें' की रिलीज को 24 साल पूरे, इस वजह से विपुल अमृतलाल शाह ने शूट किए थे दो क्लाइमेक्स

'राजा शिवाजी' का फर्स्ट लुक टीजर 'बिग बॉस मराठी' के साथ नेशनल टेलीविजन पर होगा प्रीमियर

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर 'राणाबाली' से खास वीडियो रिलीज, 'जायम्मा' अवतार ने जीता दिल

महज 3 साल का करियर और 14 फिल्में, आज भी अनसुलझी पहेली है दिव्या भारती की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख