'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को 22 साल पूरे, काजोल ने बताया सेट पर बेहोश हो गए थे करण जौहर

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (17:43 IST)
22 years of Kabhi Khushi Kabhie Gham: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज को 22 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 14 दिसंबर 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर खान, रितिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के 22 साल पूरे होने पर करण जौहर ने कुछ पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरा साल का रिमाइन्डर यही है कि बस अपने परिवार को ढ़ेर सारा प्यार दें। मेरे दर्शकों ने जिन्होंने 22 साल के बाद भी कभी खुशी कभी गम की स्पिरिट हो जिंदा रखा हुआ है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

उन्होंने लिखा, इस फिल्म की कास्ट अमित जी, जया जी, शाहरुख भाई, काजोल, डुग्गु-बेबो के साथ-साथ सभी को कास्ट और क्रू का बहुत-बहुत धन्यवाद इस जर्नी को यादगार बनाने के लिए।
 
वहीं काजोल ने एक वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, कभी खुशी कभी गम के 22 साल पूरे। एक और शब्द, लेकिन कभी न खत्म होने वाली लॉन्ग लास्टिंग यादें। इस फिल्म की शूटिंग के लिए यश अंकल ने फिल्मीस्तान स्टूडियो में एक परमानेंट मेकअप रूम बनवाया थे, क्योंकि इतनी बड़ी कास्ट के लिए वैनिटी वैन भी काफी नहीं थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल ने लिखा, करण जौहर फिल्म के सेट पर शुरुआती दिनों में डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश हो जाते थे, क्योंकि सच में वहां पर बहुत ही गर्मी थी। इस फिल्म से आर्यन खान ने स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया था। मुझे लगता है ये मेरा भी पहला ही कमबैक था। 
 
उन्होंने लिखा, ये पहली बार था जब मैं एक बड़े से पिरामिड के सामने खड़ी हुई थी और सच में उसे मेरी आत्मा महसूस कर पा रही थी। तो हां, ये फिल्म सच में जिंदगी और सिनेमा दोनों ही मायनों से बहुत बड़ी फिल्म है।
 
बता दें कि 'कभी खुशी कभी गम' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वहीं आर्यन खान ने फिल्म में अपने पिता शाहरुख के बचपन का रोल निभाया था। यह साल 2001 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

युध्रा के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी ने की कड़ी मेहनत, 20 किलो वजन किया कम

कभी ट्रेन में गाने गाते थे आयुष्मान खुराना, डेब्यू फिल्म के लिए मिला था अवॉर्ड

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख