कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, बोलीं- खुद को धन्य महसूस कर रही हूं...

WD Entertainment Desk
सोमवार, 6 मई 2024 (10:40 IST)
Anjali Arora Acting Debut: निर्देशक नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रामायण' की चर्चा हर तरफ हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। वहीं अब महाकाव्य रामायण पर आधारित एक और फिल्म सुर्खियों में आ गई है। 
 
दरअसल, निर्देशक अभिषेक सिंह भी फिल्म 'श्री रामायण कथा' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभाते नजर आएंगी। सीता का रोल मिलने पर अंजलि बेहद खूश हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि अरोड़ा ने कहा, मैं इस रोल की पेशकश पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। देवी सीता का चरित्र इतना पवित्र है कि इसे कोई भी नकार नहीं सकता। यह जानने की उत्सुकता थी कि डायरेक्टर ने मुझे क्यों चुना, मैंने उनसे पूछा और उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ हीरोइनों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूं। 
 
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि उन्होंने मुझमें कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के साथ न्याय कर सकती हूं। मुझे पिछले महीने फाइनल किया गया था और तब से, मैं वीडियो देख रही हूं, पढ़ रही हूं और सीख रही हूं। मैं किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना बेस्ट दूंगी।
 
बता दें कि अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी रील्स को लेकर काफी मशहूर हैं। वह अक्सर विवादों में भी घिरी रहती हैं। अं‍जलि, कंगना रनौट के रियलिटी शो लॉकअप में भी नजर आई थीं। फिल्म 'श्री रामायण कथा' को प्रकाश महोबिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुहाना खान की अलीबाग डील पर बवाल, करोड़ों की जमीन को लेकर जांच शुरू

कुछ इंजीनियर तो कुछ 10वीं पास... कितने पढ़े-लिखे हैं ये फिल्म स्टार्स...

अक्षय कुमार जब डिम्पल कपाड़िया के साथ रोमांस करते-करते रह गए

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख