कम नहीं हो रही केआरके की मुश्‍किलें, अब छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (13:42 IST)
अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके इन दिनों मुश्किलों में घिरे हुए हैं। बीते दिनों एक विवादित ट्वीट की वजह से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। 

 
अब केआरके को तीन साल पुराने छेडखानी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। केआरके को रविवार को हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। केआरके पर फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने का अरोप है।
 
खबरों के अनुसार जून 2021 में केआरके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और आईपीसी 509 के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में शिकायतकर्ता का हाथ पकड़ कर उनसे सेक्सुअल फेवर की मांग की थी। 
 
इससे पहले मुंबई की मलाड पुलिस ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केआरके को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें बोरीवली में मजिस्ट्रेट की एक अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान अदालत ने पुलिस हिरासत में दिए जाने के पुलिस के अनुरोध को खारिज करते हुए केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

चिलचिलाती गर्मी में स्विमिंग पूल में उतरीं मोनालिसा, हॉट अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग लिंकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- रिश्ते को लेकर बहुत इमोशनल हूं...

पहलगाम हमले के बाद अक्षय कुमार की कड़ी चेतावनी, बोले- उन आतंकवादियों को एक ही बात कहना...

केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ से सूरज पंचोली का दमदार लुक रिलीज, निभाएंगे वीर हमीरजी गोहिल का किरदार

अपनी शर्तों पर काम करते थे फिरोज खान, कई हिट फिल्मों के ठुकरा दिए थे ऑफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

केसरी चैप्टर 2 मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की फिल्म दिखाती है जलियांवाला बाग की एक अनकही लड़ाई

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन तृप्ति डिमरी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, देखिए तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

ब्लू साड़ी में श्रीलीला का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरों से इंटरनेट पर लगाई आग

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

अगला लेख