कंगना रनौट ने फिर साधा दिलजीत दोसांझ पर निशाना, प्रियंका चोपड़ा को भी सुनाई खरी-खोटी

Webdunia
शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (13:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट हर मु्द्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कंगना ने देश में जारी किसान आंदोलन पर भी खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने किसान आंदोलन का विरोध किया है। इस वजह से कंगना का कई सेलेब्स ने विरोध भी किया है। 

 
पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी, दिलजीत दोसांझ और बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना से भिड़ने के बाद एक बार फिर कंगना ने दिलजीत दोसांझ की क्लास ली है। दिलजीत के साथ-साथ कंगना ने प्रियंका चोपड़ा को भी लपेटे में लिया है।
 
कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि अपनी माताओं और बहनों का इस्तेमाल मत करिए। कंगना ने पीएम मोदी के एक ट्वीट को कोट करते हुए रिप्लाई किया। पीएम के इस ट्वीट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नए कृषि कानूनों और किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से बात की है। 
 
पीएम के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कंगना ने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को मेंशन किया और लिखा, 'प्रिय दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा, अगर सच में किसानों की चिंता है। अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फारमर्स बिल हैं क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों की गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।'
 
बता दें ‍कि प्रियंका चोपड़ा ने भी किसानों और दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया था। कंगना ने दिलजीत को करण जौहर का चमचा तक बता दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कंगना को जमकर ट्रोल किया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख