कंगना रनौट और जावेद अख्तर के बीच खत्म हुई कानूनी लड़ाई, आपसी सहमति से सुलझाया मानहानि का मामला

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (15:11 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और गीतकार जावेद अख्तर के बीच काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी। साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। हालांकि अब दोनों के बीच सुलह हो गई है। 
 
5 साल तक चली इस कानूनी लड़ाई को कंगना और जावेद अख्तर ने आपसी सहमति से मामला खत्म कर लिया है। जावेद अख्तर को हुई असुविधा के लिए कंगना ने उनसे माफी मांगी ली है। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।
 
कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जावेद अख्तर संग एक तस्वीर शेयर की है। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखाल 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं।'
 
इसके साथ ही कंगना ने बताया कि जावेद अख्तर उनके निर्देान में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने के लिए भी राजी हो गए हैं।
 
क्या था मामला
कंगना रनौट और जावेद अख्तर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला रितिक रोशन और कंगना रनौट की कॉन्ट्रोवर्सी से शुरू हुआ थश। कंगना ने साल 2016 में रिति रोशन पर कई आरोप लगा लगाए थे। जावेद अख्तर रितिक रोशन के परिवार के बेहद करीबी हैं, ऐेसे में उन्होंने दोनों के बीच विवाद खत्म कराने के लिए अपने घर पर एक मीटिंग रखी। 
 
बताया जाता है कि जावेद अख्तर ने कंगना से रितिक से मांफी मांगने के लिए कहा। लेकिन कंगना ने इसका फौरन कोई जवाब नहीं दिया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने जावेद अख्तर और महेश भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा था  कि 'माफिया लोग हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को चला रहे हैं।'
 
इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना रनौट के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज दिया था। इसके बाद कंगना ने भी जावेद के खिलाफ केस दर्ज कराया। कंगना ने आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उनपर माफी मांगने का दबाव डाला। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शॉर्ट ड्रेस में मोनालिसा का सिजलिंग अंदाज, हॉट तस्वीरें हुई वायरल

अनुभव सिन्हा संग फिर काम करेंगेी तापसी पन्नू, थप्पड़ के 5 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने दिया हिंट!

कंगना रनौट और जावेद अख्तर के बीच खत्म हुई कानूनी लड़ाई, आपसी सहमती से सुलझाया मानहानि का मामला

सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कियारा आडवाणी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

सलमान खान और ए.आर. मुरुगदॉस ला रहे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिकंदर, इस दिन सिनेमाघरों में करेगी धमाका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख