कंगना रनौट ने आलोचकों से पूछा- जब उर्मिला ने मुझे प्रॉस्टीट्यूट बोला तब फेमिनिज्म कहां था?

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (16:38 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट और उर्मिला मातोंडकर के बीच जुबानी जंग बढ़ती ही जा रही है। उर्मिला ने कंगना के राज्य हिमाचल के ड्रग कनेक्शन पर बोला था। जिसके बाद कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार बोला था।

 
इसके बाद से ही कंगना रनौट की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने कंगना पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने उर्मिला के पुराने बयान के जरिए आलोचकों को जवाब दिया है। इसकी साथ ही एक ट्वीट में कंगना ने सनी लियोनी पर भी निशाना साधा है। 
 
कंगना रनौट ने लिखा, 'फेमिनिज्म (नारीवाद) तब कहा था जब उर्मिला मातोंडकर ने मुझे रुदाली और प्रॉस्टीट्यूट तक कहा था? आप फर्जी फेमिनिस्टों पूरी नारी जाति के लिए एक शर्म हैं।'
 
कंगना ने आगे लिखा, 'आपको पता है कि इंसान का सिर्फ शरीर ही नहीं होता है। हमारी एक इमोशनल,मेंटल और मानसिक बॉडी भी होती है। रेप केवल सेक्स नहीं होता है।' 
 
वहीं सनी लियोनी पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा, 'लिबरल ब्रिगेड ने एक वक्त पर बड़े राइटर को लिंच कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि सनी लियोनी हमारी रोल मॉडल नहीं होनी चाहिए। सनी को इंडस्ट्री और पूरे भारत ने बतौर एक आर्टिस्ट ने स्वीकार किया था। अचानक फर्जी फेमिनिस्टों ने पॉर्नस्टार को किसी अपमानजनक शब्द जैसा बना दिया है।'
 
बता दें कि कंगना रनौट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'उर्मिला मातोंडकर सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। वो अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जाती, वो किस चीज के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पॉर्न करने के लिए। तो अगर उन्हें टिकट मिल सकती है तो मुझे भी टिकट मिल सकती है।'
 

सम्बंधित जानकारी

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख