ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई मलयालम‍ फिल्म 'जलीकट्टू' तो कंगना रनौट ने साधा मूवी माफिया पर निशाना

Webdunia
गुरुवार, 26 नवंबर 2020 (13:05 IST)
भारत की ओर से 93वें ऑस्कर्स अवॉर्ड 2021 के लिए मलयालम फिल्म 'जलीकट्टू' को नॉमिनेट किया गया है। इस साल भारत से 27 फिल्में ऑस्कर के लिए भेजी गई थीं। सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए सिर्फ जलीकट्टू ने यह जगह पाई है।

 
इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर जलीकट्टू की टीम को बधाई दी जा रही है। वहीं कंगना रनौट ने भी जलीकट्टू की टीम को बधाई दी और बॉलीवुड के मूवी माफिया पर निशाना भी साधा।
 
कंगना रनौट ने ट्वीट कर लिखा, बुलीवुड गैंग की जितनी बुराई की गई, अब जाकर उसका रिजल्ट सामने आ रहा है। भारतीय सिनेमा केवल फिल्मी परिवारों के लिए नहीं है। मूवी माफिया गैंग अपने घरों में छिपकर बैठा है तभी जूरी अपना काम भी कर पा रही है। जलीकट्टू की टीम को बधाई।'
 
बता दें कि फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म में एंटोनी वर्गीज, चेंबन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन जैसे सितारे ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन लीजो जोस पेल्लीसेरी ने किया है।
 
भारत की ओर से ऑस्कर में जाने के लिए शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सिताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई भी शामिल थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फेमस साउथ एक्टर फिश वेंकट का निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परिवार नहीं जुटा पाया 50 लाख रुपए

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख