Hanuman Chalisa

कंगना ने किया 'पंगा' शुरू, डायरेक्टर ने की घोषणा

Webdunia
कंगना रनौट लगातार फिल्मों में लगी हुई हैं। वे फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर के लिए नहीं, फिल्मों के लिए ही बनी हुई हैं। उन्होंने फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग खत्म कर अपनी दूसरी फिल्म शुरू कर दी है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 'पंगा' है। 
 
डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' की चर्चा लंबे समय से जारी थी। फिल्म की अनाउंसमेंट भी बेहतरीन तरीके से हुई थी जिसमें फिल्म के नाम के साथ फिल्म की कास्ट भी सामने आ गई। इसमें फिल्म की कास्ट ने अपने परिवार की चर्चा करते हुए बताया था कि कैसे एक परिवार उनकी सक्सेस के लिए ज़रुरी था। 
 
अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें फिल्म का क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि सीधे रास्ते में सपनों की ओर पंगा। 

 
फिल्म पंगा एक स्पोर्ट्स फिल्म होगी जिसमें खिलाड़ियों के जीवन के बारे में बताया जाएगा। साथ ही यह भी कि परिवार ने उनकी मदद कैसे  की। यह काफी दिलचस्प होने वाली है। पहला कारण इसकी कास्ट। कास्ट के तौर पर इसमें कंगना रनौट, रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता, पंकज  त्रिपाठी और जस्सी गिल जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। 
 
दूसरा कारण है डायरेक्टर। अश्विनी अय्यर तिवारी ने 'बरेली की बर्फी' और 'नील बटे  सन्नाटा' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। 
 
फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भोपाल में होगी। जल्द ही फिल्म के बारे में बाकी जानकारी मिलेगी। फिल्म के लिए सभी एक्साइटेड  हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख