कंगना रनौट अब निभाएंगी इंदिरा गांधी का रोल!

Webdunia
बुधवार, 23 जून 2021 (17:10 IST)
कंगना रनौट को अब फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी मजा आने लगा है और इसका असर अब उनकी फिल्मों पर भी नजर आने लगा है। जयललिता बनने के बाद अब कंगना आगामी फिल्म में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं और इसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है।

कंगना के मन में इच्छा थी कि वे इंदिरा गांधी का रोल फिल्म में अदा करें और उनकी यह इच्छा अब पूरी होने जा रही हैं। नसीब वाली हैं, हर किसी की हर इच्छा पूरी नहीं होती है।

ALSO READ: कितने ऊंचे हैं ये जमीं के सितारे!
 
यह बात कंगना ने खुद बताई है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने इस प्रोजेक्ट की जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है इसलिए अगर-मगर का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बताओ मणिकर्णिका फिल्म्स में क्या चल रहा है? तस्वीर के जरिये उन्होंने बताया कि वे इंदिरा गांधी के लुक के लिए बॉडी स्कैन करवा रही हैं।
 

क्या यह इंदिरा गांधी की बायोपिक होगी? ये सवाल आपके मन में भी होगा, तो बता दें कि यह बायोपिक नहीं है। यह एक पोलिटिकल पीरियड ड्रामा होगी जिसमें इंदिरा गांधी का किरदार कंगना निभाएंगी। कंगना का कहना है कि इससे युवा पीढ़ी को भारत की राजनीति के बारे में पता चलेगा। आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट की और भी जानकारी सामने आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर का डेब्यू, ऑफ शोल्डर गाउन पहन किया वॉक

Scam के तीसरे सीजन के साथ फिर लौट रहे हंसल मेहता, इस बार दिखेगी सुब्रत रॉय सहारा की कहानी

एक्स हसबैंड रितेश ने बताया क्रिटिकल हैं राखी सावंत की हालत, आदिल बोले- जेल जाने से बचने के लिए ड्रामा...

धोनी और साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती हैं जाह्नवी कपूर

Cannes Film Festival 2024 में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख