Hanuman Chalisa

कंगना रनौट ने किया खुलासा, इस फिल्म को करेंगी निर्देशित

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (10:55 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने बीते साल पहली बार 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का सह-निर्देशन किया था। इस फिल्म में कंगना ने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। अब कंगना एक फिल्म का निर्देशन करने जा रही है। इस फिल्म का नाम 'अपराजिता अयोध्या' है।

 
केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित 'अपराजिता अयोध्या' के बारें कंगना खुद खुलासा किया है। कंगना ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया, मैंने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था क्योंकि मुझे कहानी अच्छी लगी थी। मेरा यह प्लान कभी नहीं था कि मैं इसे डायरेक्ट करूंगी। मैं इसका निर्माण करना चाहती थी और किसी दूसरी डायरेक्टर से बनवाना चाहती थी। 

ALSO READ: अपने बॉडीगार्ड को डेट कर रही हैं एंजेलिना जोली, नाराज हुए ब्रैड पिट!
 
मैं जिस समय इस फिल्म की कहानी पर काम कर रही थी, तब व्यस्तता के कारण मेरे दिमाग में यह विचार आया ही नहीं था। केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई कहानी बहुत शानदार है, जिसे हम बहुत बड़े स्तर पर शूट करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर जो लोग मेरे साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें भी लगता है कि मुझे इस फिल्म का डायरेक्शन करना चाहिए। मुझे भी बाद में लगा कि शायद यही सबसे सही रहेगा।
 
कंगना रनौट ने कहा, मैं इसकी वजह से परेशान नहीं हूं। किसी दूसरे के विचारों के साथ आगे बढ़ना मुश्किल होता है, मैं अपराजित अयोध्या अपने अनुसार बनाऊंगी। मैंने इस फिल्म पर शुरूआत से काम किया है और मुझे पता है अपराजिता अयोध्या में क्या-क्या दिखाना है।
 
बता दें कि फिल्म का निर्माण कंगना के प्रोडक्शन हाउस द्वारा ही किया जाएगा। फिलहाल इस फिल्म के लिए कंगना ने खुद को कैमरे के पीछे रखने की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में शायद एक्टिंग नहीं करेंगी। वह चाहती हैं कि इस फिल्म पर उनका ध्यान पूरी तरह से फिल्म निर्माता के रूप में होना चाहिए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख