Hanuman Chalisa

कन्नड़ एक्टर संपत जे राम ने की आत्महत्या, इस वजह से थे परेशान

WD Entertainment Desk
सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (14:40 IST)
Sampath J Ram dies by suicide : साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ टीवी एक्टर संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। एक्टर बेंगलुरु के नेलमंगला के पास अपने घर में मृत पाए गए। संपत जे राम के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।
 
खबरों के अनुसार संपत जे राम काम के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने से तनाव में थे। करियर में उतार चढ़ाव और लगातार काम न मिलने की वजह से भी एक्टर संपत जे राम काफी परेशान थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। 
 
तेलुगु एक्टर और निर्देशक राजेश ध्रुव ने संपत के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारे पास आपकी जुदाई को सहन करने की ताकत नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाईयां लड़ी जानी बाकी हैं। अपने सपनों को साकार करने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। कृपया वापस आना।
 
संपत जे राम को टीवी सीरियल 'अग्निसाक्षी' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए फैंस, मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान का खुलासा, शुरू किया 'किक 2' पर काम

Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, साथ में किया डांस

वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का दिलचस्प लुक, इस दिन होगी रिलीज

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख