ओटीटी रिलीज के बाद भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही 'कांतारा', पूरे किए 100 दिन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 7 जनवरी 2023 (15:56 IST)
कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' ने 2022 में जिस तरह दर्शकों के दिलों पर राज किया, वह किसी जादू से कम नहीं था। होम्बले फिल्म्स ने भारत के दिल से 'कांतारा' की मनोरंजक और आकर्षक कहानी के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर लिस्ट में एक और गौरव जोड़ लिया है। 

 
इस फिल्म ने पहले दिन से न सिर्फ दर्शकों के मन पर अपनी अलग छाप छोड़ी, बल्कि दुनिया भर से सरहाना हासिल की। 20 सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में होम्बले फिल्म्स के इतिहास में इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के 100 डे पोस्टर के साथ एक नोट साझा किया है। 
 
मेकर्स ने लिखा, कांतारा के 100 दिन पूरे होने का सेलिब्रेशन, एक ऐसी फिल्म जिसे हम हमेशा याद रखेंगे, जिसने हमें अपनी जड़ों की तरफ वापस खींचा और हमें अपनी परंपराओं से हैरान कर दिया। कुडोस जिन्होंने इस फिल्म को बनाया। 

2022 सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, सेक्सी एक्ट्रेस चुनने के लिए क्लिक करें 
 
कांतारा 2022 की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो वास्तव में साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने न केवल दर्शकों से अपार प्यार हासिल किया बल्कि क्रिकेट से लेकर मनोरंजन और भारत मंत्रालय तक के विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी और मशहूर हस्तियों ने फिल्म को स्वीकार किया और फिल्म के लिए अपना समर्थन और प्यार दिखाया। 
 
कांतारा ओटीटी रिलीज के बाद भी यह सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों द्वारा देखी जा रही है। ऐसे में कह सकते है कि फिल्म के लिए लोगों का क्रेज अब भी कम नही हुआ है। कांतारा का कन्नड़ वर्जन और हिंदी वर्जन 30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। 
 
फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया हैं। होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और किशोर कुमार जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

नुसरत भरूचा ने टीवी इंडस्ट्री से शुरू किया था करियर, प्यार का पंचनामा से मिली बॉलीवुड में पहचान

जब पंकज उधास का गाना सुनकर लोग हुए इमोशनल, इनाम में मिले थे 51 रुपए

अंदाज अपना अपना से लेकर अब सितारे जमीन पर तक, देखिए आमिर खान की बेमिसाल कॉमिक परफॉर्मेंस

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फेमस टिकटॉकर की मोली मारकर हत्या, कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम

बाबिल खान के ब्रेकडाउन वीडियो पर करण जौहर का रिएक्शन आया सामने, बोले- मुझे भी उतना ही बुरा लगा जितना...

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख