Hanuman Chalisa

बुरी आदत से छुटकारा पाने और वजन कम करने कपिल शर्मा पहुंचे आयुर्वेदिक आश्रम

Webdunia
तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे कपिल शर्मा जल्दी ही नए शो के जरिये छोटे परदे पर वापसी कर अपना खोया स्थान फिर से हासिल करना चाहते हैं।

कपिल को लेकर एक नया शो प्लान किया गया है जो दिवाली के आसपास शुरू होगा, लेकिन उसके पहले कपिल को न केवल वजन कम करना होगा बल्कि बुरी आदतों से भी छुटकारा पाना होगा। इसी को देखते हुए कपिल बेंगलुरु स्थित एक आयुर्वेदिक आश्रम में पहुंच गए हैं। 
 
कपिल से जुड़े सूत्रों के अनुसार वे बेहताशा पीने लगे हैं। अपनी इस आदत पर वे काबू पाना चाहते हैं। साथ ही उन्हें कम से कम 15 किलोग्राम वजन कम करना होगा। कपिल इस आश्रम में दो सप्ताह तक रहेंगे और आश्रम की लाइफ स्टाइल फॉलो करेंगे। 28 अक्टोबर को कपिल माया नगरी मुंबई आएंगे और अपने शो की तैयारी शुरू करेंगे। 
 
यह वही आश्रम है जहां पर कपिल एक साल पहले भी गए थे, लेकिन कोर्स को अधूरा छोड़ कर चले गए थे और पीना फिर शुरू कर दिया था। लेकिन इस बार वे दृढ़ इरादे के साथ आश्रम में आए हैं। 
 
कपिल को यहां आने की प्रेरणा ट्विंकल खन्ना की एक पुस्तक से मिली है। वे अक्षय कुमार की लाइफ स्टाइल से भी बेहद प्रभावित हैं और अक्षय की तरह ही फिट रहना चाहते हैं। उम्मीद है कि इस बार कपिल कोर्स पूरा करेंगे और जल्दी ही छोटे परदे अपने शो के जरिये करोड़ों दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख