Hanuman Chalisa

फैंस के लिए निराश करने वाली खबर, बंद हुआ करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण'

Webdunia
बुधवार, 4 मई 2022 (13:01 IST)
बीते कुछ दिनों से करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन के शुरू होने की खबरें सामने आ रही थी। लेकिन अब फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। 6 सफल सीजन के बाद अब यह शो समाप्त हो गया है। करण जौहर ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

 
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि 'कॉफी विद करण' अपने सातवें सीजन के साथ वापसी नहीं करेगा। उन्होंने लिखा, अपने 6 सीजन पूरे कर चुका 'कॉफी विद करण' मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है। 
 
करण ने लिखा, हमने इस शो के जरिए लोगों पर प्रभाव डाला और पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना स्थान बनाया। इसलिए, मैं भारी मन से यह घोषणा करना चाहता हूं कि 'कॉफी विद करण' अब वापस नहीं आएगा।
 
करण जौहर की इस घोषणा के बाद जहां कई फैंस और सेलेब्स दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके बंद होने पर खुशी जताई है। बता दें कि कॉफी विद करण एक चिट-चैट शो है, जहां बॉलीवुड सेलेब्स आते हैं और करण जौहर उनसे बातें करते हैं। साल 2004 में स्टार वर्ल्ड टीवी चैनल पर शुरू हुए इस शो के 2019 तक 6 संस्करण आ चुके हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

8 रुपए में गुजार देती थीं पूरा दिन, भूख लगने पर पी लेती थीं पानी, नुसरत भरूचा का संघर्ष भरा सफर

क्या सच में 'धुरंधर' के जमील जमाली को मिला 1 करोड़ रुपए का बोनस? राकेश बेदी ने खोला राज

मनोज बाजपेयी से लेकर जयदीप अहलावत तक, बिना गॉडफादर के चमके ये बॉलीवुड सितारे

जब शाहरुख खान ने संभाली दिल्ली की बेकाबू भीड़, बीच सड़क एम्बुलेंस रोक फैंस से की यह रिक्वेस्ट

ऑनलाइन गेम में खेलते वक्त अक्षय कुमार की बेटी से मांगी थी न्यूड फोटो, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख