Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर ने तैमूर के लिए पूछा- क्या IPL में कोई जगह है? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया जवाब

हमें फॉलो करें करीना कपूर ने तैमूर के लिए पूछा- क्या IPL में कोई जगह है? दिल्ली कैपिटल्स ने दिया जवाब
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (18:09 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेवरेट स्टारकिड्स में से एक है। तैमूर की क्यूट तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। करीना कपूर भी अपने बेटे से जुड़ी हुई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती हैं।

 
हाल ही में करीना ने नन्‍हे नवाब तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर जो तसवीर शेयर की है उसमें तैमूर क्रिकेट खेलने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। वह बड़ी साइज का बल्ला उठाकर पिच पर बैटिंग करते दिख रहे हैं।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, 'क्या IPL में कोई जगह है? मैं भी खेलना चाहता हूं.. लव यू।'

आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इस पर जवाब दिया 'हम उन्हें अपने साथ गरजते हुए देखना पसंद करेंगे। एक सच्चा नवाब हमेशा कैपिटल सिटी का ही रहता है।'

तैमूर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक स्‍टार ने जन्‍म ले लिया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'दादाजी की छवि पोते में।' तैमूर की इस क्यूट तस्वीर पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
 
बता दें कि बीते ‍दिनों करीना और सैफ ने अपने घर में एक नए मेहमान के आने की जानकारी फैंस को दी थी। करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। सैफ और करीना ने एक बयान जारी कर कहा था, हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक नया मेहमान जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'थलाइवी' के लिए कंगना रनौट ने बढ़ाया था 20 किलो वजन, अब इस तरह करेंगी कम