लोहड़ी मनाने पंजाब पहुंचे 'शहजादा' स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनन

WD Entertainment Desk
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (13:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में लॉन्च किया गया था। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च करने के कार्तिक और कृति लोहड़ी मानाने और शहजादा का ट्रेलर लॉन्च करने पंजाब के जालंधर पहुंचे।

 
लोहड़ी के उत्सव में डूबते हुए, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने पवित्र अग्नि की पूजा की और साथ ही अपने प्रशंसकों द्वारा एक विशेष भांगड़ा प्रदर्शन देखा। ढोल की वाइब और बीट्स ने कार्तिक और कृति को भी भांगड़ा पर थिरकने पर मजबूर कर दिया, जिससे पंजाब में शहजादा स्टाइल में लोहड़ी मनाई गई।
 
बता दें कि मेकर्स 'शहजादा' के ट्रेलर को तीन शहरों में लॉन्च करने वाले हैं। मुंबई में एक भव्य लॉन्च के बाद कार्तिक और कृति लोहड़ी मनाने और ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 13 जनवरी को जालंधर में थे। 14 जनवरी को वे पतंगबाजी महोत्सव के लिए कच्छ में रहेंगे। 
 
शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है, प्रीतम द्वारा संगीत दिया गया है, भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन द्वारा फिल्म का निर्माण हुआ है फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख