बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' के तूफान से घबराए कार्तिक आर्यन! आगे बढ़ी 'शहजादा' की रिलीज डेट

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (12:50 IST)
सिनेमाघरों में इन दिन शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का तूफान देखने को मिल रहा है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 'पठान' को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। 

 
'शहजादा' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते आगे खिसका दी है। पहले इस फिल्म को 10 फरवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 
खबरों के अनुसार शहजादा के मेकर्स ने यह फैसला पठान के क्रेज को देखते हुए लिया है। मेकर्स इस फिल्म के लिए कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसीलिए शहजादा की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 
 
'शहजादा' से कार्तिक आर्यन बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कृति सेनन नजर आएगी। इसके अलावा मनीषा कोइराला, पपरेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर, सनी हिंदुजा और अंकुर राठी भी अहम किरदार में हैं। 
 
इस फिल्म को रोहित धवन ने निर्देशित किया है। 'शहजादा' साल 2020 में रिलीज अल्लू अर्जुन की तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म 'वैकुंठप्रेमुलु' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख