खुशाली कुमार की 'स्टारफिश' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (16:33 IST)
Film Starfish: एक्ट्रेस खुशाली कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्टारफिश' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है। यह फिल्म अखिलेश जयसवाल द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर द्वारा निर्मित है।
 
इस फिल्म में खुसाली कुमार के साथ मिलिंद सोमन, एहान भट्ट, तुषार खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। खुशाली इस फिल्म में तारा की भूमिका निभा रही हैं। 
 
हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से कलाकारों का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस वीडियो में सभी कलाकरों की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में खुसाली एक स्कूबा गोताखोर है लेकिन दिल से एक रिबेल हैं। 
 
'स्टारफिश' में मिलिंद सोमन ने अर्लो का किरदार निभाया है जो स्पिरिचुअल गुरु हैं। फिल्म में तुषार खन्ना अमनकी भूमिका निभा रहे हैं जो मिस्टर राइटियस भी है। एहान भट्ट ने नील की भूमिका निभाई है जो स्वतंत्र विचारो वाले हैं। 
 
'स्टारफिश' रोमांचक ड्रामा अंडरवाटर वल्ड पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख