खुशी कपूर ने पिता बोनी कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- बहुत प्यार करती हूं...

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (14:17 IST)
बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों की तरफ से उन्हें बधाई मिल रही है। बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है।

 
खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर बोनी कपूर और अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी बोनी की बाहों में नजर आ रही हैं।
 
Photo - Instagram
तस्वीर के साथ खुशी कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पापा, आपको बहुत प्यार करती हूं।' इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कपूर परिवार में कोई खुशी का मौका पड़ता है तो सभी बोनी के साथ श्रीदेवी की तस्वीर जरूर लगाते हैं। हर किसी को श्रीदेवी की याद आ जाती है।
 
बता दें कि श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां हैं जान्हवी और खुशी कपूर। जान्हवी कपूर जहां बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वहीं खुशी फिल्मों में आना चाहती हैं या नहीं यह अभी तय नहीं है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
 
श्रीदेवी का 22 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में निधन हो गया था। अभिनेत्री दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। वह आखिरी बार फिल्म मॉम में नजर आई थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

51 साल की उर्मिला मातोंडकर ने ब्लेजर पहन सिजलिंग अंदाज में दिए पोज, देखिए सुपर हॉट तस्वीरें

तनुश्री ने रोते हुए शेयर किया था वीडियो, अब मुंबई पुलिस पहुंची एक्ट्रेस के घर

सैयारा ने पांचवें दिन भी किया शानदार कलेक्शन, साल की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडी किंग थे महमूद, कभी लोकल ट्रेन में बेचते थे टॉफियां

दिग्गज गायक ओजी ऑस्बॉर्न का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख