Hanuman Chalisa

'ख्वाबों के परिंदे' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सीरीज में दिखेगी 3 दोस्तों की एक अजनबी के साथ एडवेंचर ट्रिप

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (10:40 IST)
आशा नेगी की वेब सीरीज 'ख्वाबों के परिंदे' ऑनलाइन प्लेटफॉर्म वूट पर 14 जून को रिलीज होने जा रही है। इस शो में आशा नेगी के साथ मृणाल दत्त, मानसी मोघे और तुषार शर्मा नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

 
वूट के इस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो का ट्रेलर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कैप्शन में लिखा है, दोस्तों और कुछ उतार-चढ़ाव के बिना जीवन क्या है? ट्रेलर में प्यार, अपने डर से लड़ना, अपने घावों को ठीक करने को दिखाया गया है।
 
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि आशा नेगी अपने 2 दोस्तों के साथ मेलबोर्न से पर्थ तक एक रोड ट्रिप पर जाती हैं। रास्ते में उन्हें एक स्ट्रेंजर मिलता है जो उनके साथ इस ट्रिप का हिस्सा होता है। यह एक एडवेंचर ट्रिप होगी जिसमें 3 दोस्त और एक स्ट्रेंजर होगा।
 
इस वेब सीरीज का निर्देशन तपस्वी मेहता ने किया है। इस सीरीज में एक जंगली बच्चे, एक व्यावहारिक लड़का, चुलबुली लड़की और एक विचित्र सहयात्री के बारे में दिखाया गया है। 
 
'ख्‍वाबों के परिंदे' दर्शकों को उम्‍मीद, जिंदगी की नई तलाश और एक-दूसरे का सच्‍चा साथी बनने के सफर पर ले जाएगी। इस सीरीज में तीन दोस्‍त बिंदिया, दीक्षित और मेघा अपने जख्‍मों को भुलाने, प्‍यार की तलाश और अपने सबसे बड़े डर से लड़ने के लिये मेलबर्न से पर्थ की एक रोड़ ट्रिप पर जाते नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख