कीर्ति कुल्हरी और साहिल सहगल के रिश्ते में आई दरार, तलाक लेने का किया फैसला

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। कीर्ति ने अपने पति साहिल सहगल से अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी सहमति से यह फैसला किया है। कीर्ति और साहिल की शादी जून 2016 में हुई थी। 
 
कीर्ति ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। कीर्ति ने लिखा, सभी की जानकारी के लिए बता दूं, मैंने और मेरे पति साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया है। कागजों में नहीं पूरी जिंदगी के लिए। किसी के साथ होने से ज्यादा मुश्किल फैसला होता है किसी से अलग होना।
 
उन्होंने लिखा, शायद किसी के साथ रहने से भी ज्यादा मुश्किल निर्णय, क्योंकि जब हम साथ आते हैं तो उसे सभी प्यार करने वाले और चाहने वाले सेलिब्रेट करते हैं। किसी के साथ न रहने का निर्णय लेना अपने साथ दर्द और दुख लेकर आता है।
 
हम दोनों के लिए ही यह आसान नहीं है। यह आसान हो भी नहीं सकता, लेकिन जो चीज है वह है, उसे कौन टाल सकता है। जो लोग हमारी सच में केयर करते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं, सही जगह पर हूं और उम्मीद करती हूं कि वे लोग भी सही जगह पर होंगे, जिनकी मैं केयर करती हूं।
 
बता दें कि कृति और साहिल साथ में काम करते थे। वो दोनों एक विज्ञापन में साथ काम कर रहे थे और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। दो महीनों की डेटिंग के बाद कृति ने साहिल को शादी के लिए प्रपोज किया। और आखिरकार 2016 में दोनों ने शादी रचा ली। अब शादी के करीब पांच साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
2010 में कीर्ति ने 'खिचड़ी : द मूवी' के साथ बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत की और इसके बाद वह अलग-अलग फिल्मों में छोटे बड़े रोल में दिखाई दीं। पिछले साल कीर्ति को वेब सीरिज क्रिमिनल जस्टिस के लिए काफी तारीफें मिली थीं।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

दिवाज ऑफ इंदौर अवॉर्ड से सम्मानित हुईं अभिनेत्री सारिका दीक्षित

हमारे बारह का दमदार टीजर हुआ रिलीज, 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख