suvichar

जहां मिली थी 'पांच रुपैया..' की प्रेरणा, वहां याद किए गए किशोर

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (22:49 IST)
इंदौर। हिन्दुस्तानी फिल्म जगत के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार आज अपनी 88वीं जयन्ती पर यहां उस क्रिश्चियन कॉलेज में बड़ी शिद्दत से याद किए गए, जहां उन्हें अपने विद्यार्थी जीवन की मामूली उधारी के कारण 'पांच रुपैया बारह आना...' जैसे मशहूर गीत की प्रेरणा मिली थी।
 
चार अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश (तब मध्य प्रांत) के खंडवा कस्बे में पैदा हुए किशोर का वास्तविक नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर मैट्रिक पास करके इंटरमीडिएट में पहुंचे, तो उनके पिता कुंजलाल गांगुली ने  उनका दाखिला इंदौर के प्रतिष्ठित क्रिश्चियन कॉलेज में करा दिया था।
 
क्रिश्चियन कॉलेज के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने किशोर की जयन्ती पर उनकी याद में आज एक कार्यक्रम  आयोजित किया, जिसमें उनके मशहूर गीत गुनगुनाए गए और उनके विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा किए  गए। इन गानों में एक ऐसा मशहूर गीत भी शामिल है, जिसे क्रिश्चियन कॉलेज छोड़ने के करीब 10 साल बाद किशोर कुमार ने गाया था।
 
क्रिश्चियन कॉलेज में इतिहास के प्रोफेसर स्वरूप वाजपेयी ने बताया, 'किशोर कुमार ने हमारे कॉलेज में वर्ष 1946 में दाखिला लिया था। वह 1948 में पढ़ाई अधूरी छोड़कर मुंबई चले गए थे। लेकिन कैंटीन वाले के उन पर पांच रुपए 12 आने उधार रह गए थे।'
 
माना जाता है कि यह बात किशोर कुमार को याद रह गई थी और उधारी की इसी रकम से 'प्रेरित' होकर फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' (1958) के यादगार गीत 'पांच रुपैया बारह आना...' का मुखड़ा लिखा गया था। इस गीत को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी।
 
क्रिश्चियन कॉलेज परिसर के खेल के मैदान में आज भी मौजूद इमली का पेड़ नौजवान किशोर की अल्हड़ सुर लहरियों का गवाह है। किशोर लेक्चर से भाग कर इस पेड़ के नीचे यार-दोस्तों की मंडली जमाने के लिए प्रोफेसरों के बीच 'कुख्यात' थे।
 
बाजपेयी ने बताया कि किशोर कुमार इमली के पेड़ के नीचे 'यॉडलिंग' (गायन की एक विदेशी शैली) का अभ्यास  भी करते थे। उन्होंने खासकर पुरानी हिंदी फिल्मों के गीतों में इस शैली का कई बार खूबसूरती से इस्तेमाल  किया और श्रोताओं को गायकी की अपनी इस खास अदा का दीवाना बनाया।
 
किशोर कुमार अपने छोटे भाई अनूप कुमार के साथ क्रिश्चियन कॉलेज के पुराने हॉस्टल की पहली मंजिल के एक कमरे में रहते थे। मौसम की मार सहने और संरक्षण के अभाव में करीब 100 साल पुराना होस्टल अब खण्डहर में बदल गया है। (भाषा)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख